Lyrics: Dr. Neeraj Sharma
Music: Vik Singh
कलयुग देव तुम्हें प्रणाम
हे दुख भंजन सांई राम
महामारी को दूर करो प्रभु
हे जगपालक हे भगवान
जय जय साईं राम-4
सारे जग पे विपदा आई
कैदी हुई घर में लोकाई
मंदिर सुना मस्जिद सुनी
सुने हुए सब धाम
ज्ञानी विज्ञानी सब लाचार हैं
तेरी कृपा ही अब उपचार है
संकट में इन्सान है तेरा
रक्षा करो दयावान
डगमग जीवन नाव हताश है
तुम संभालोगे विश्वास है
नीरज तुमको पुकारे भगवन
आओ कृपा निधान