Lyrics: Suraj Shah
Music: Suraj Shah
इश्क़ में हम तेरे
फ़रियाद करते हैं
इश्क़ में हम तेरे
फ़रियाद करते हैं
तुझे याद करते थे
तुझे याद करते हैं
हाँ तुझे याद करते थे
तुझे याद करते हैं....
1.
अधूरे हैं दिन मेरे
रातें तन्हाई हैं
ले चेहरा आँखों में
यादें संग आई हैं
कोई उनसे भी पूछे
क्यूँ आहें भरते हैं
कोई उनसे भी पूछे
क्यूँ आहें भरते हैं
उन्हें याद करते थे
उन्हें याद करते हैं....
2.
ये मौसम है ठहरा सा
ये जज़्बात भी ठहरा है
जो तुझसे मुझे कहना है
वो बात भी गहरा है
ये दिल की बातें हैं
क्यूँ इनसे डरते हैं
ये दिल की बातें हैं
क्यूँ इनसे डरते हैं
तुझे याद करते थे
तुझे याद करते हैं....
3.
ये इश्क़ में जानेमन
कोई ज़ोर नहीं होता
हर आशिक़ दिल जाना
यहाँ चोर नहीं होता
हम अपने दिल से जाना
अब रोज़ ही लड़ते हैं
हम अपने दिल से जाना
अब रोज़ ही लड़ते हैं
तुझे याद करते थे
तुझे याद करते हैं....
(Outro)
हम तेरी यादों में
फ़रियाद करते हैं
हम तेरी यादों में
फ़रियाद करते हैं
तुझे याद करते थे
तुझे याद करते हैं....