Lyrics: Azensha
Music: Azensha
ज़िंदगी हवा सी है,
तो गहरी सांसें लो।
बारिश है तो बाहें खोलो,
भीग लो।
ख्वाइश है,
तो पूरी कर लो।
और तय है की कुछ ही देर में
घुल जायेगी पानी में...
ये नाज़ुक कागज़ की कश्ती,
पर ख़ुद पर एक एहसान करो
इसे ख़ुद तक मत रखो...
इसे बहने दो....