Tere Paas Main - Female Version (From "Main Vaapas Aaunga")

Lyrics: Irshad Kamil Music: A.R. Rahman Producer: Sameer Nair/Deepak Segal जैसे तू है पास मेरे, तेरे पास मैं जैसे शामों के सवेरे, तेरे पास मैं जैसे काग़ज़ पे कोई नज़्म लिखी या भूली सी कोई क़सम जैसे पानी पास प्यासे, तेरे पास मैं जैसे दिल के हैं दिलासे, तेरे पास मैं
झूठ हैं ये दूरियाँ, झूठ फ़ासला है तेरे साथ ही रहूँगा मैं, बात में, ख़याल में जैसे होंठों में हो लाली, तेरे पास मैं जैसे कानों में हो बाली, तेरे पास मैं जैसे तू है पास मेरे, तेरे पास मैं जैसे शामों के सवेरे, तेरे पास मैं
अपनी कहानी उतनी रहेगी चाहे बढ़ा लो, चाहे घटा लो काजल नहीं मैं, गालों का तिल हूँ मिटता नहीं मैं, कितना मिटा लो मेरा तो हटना मुश्किल बड़ा है तुम सामने से शीशा हटा लो जैसे आँखों के इशारे, तेरे पास मैं जैसे नदिया के किनारे, तेरे पास मैं जैसे काग़ज़ पे कोई नज़्म लिखी या भूली सी कोई क़सम जैसे तू है पास मेरे, तेरे पास मैं जैसे शामों के सवेरे, तेरे पास मैं