Lyrics: Thomas Mathew Karunagapally
Music: Thomas Mathew Karunagapally
मेरे भगवान मेरे हाथ पकड़ के
चलतें है हर पल साथ मेरे
दुख के पलों में सुख के दिनों में
मुझे सम्भाल के लेजाते हैं
झुकता नहीं मै झुकता नहीं मै (ap)
मेरे दाता मुझे झुकने न देंगे
गिरता नहीं हूं मै गिरता नहीं हूं मै
कैसी भी कठिन सा पल आए
भगवान मेरे हाथ न छोड़ेंगे
जैसे भी वक्त बुरे आए
लाल समुंदर उबल के आए
शत्रु भी मेरे पीछे से आए
सागर के बीच से रास्ता करके
पार कराएंगे मेरे भगवान
आंधी भी मेरे सामने आए
तूफान उठे मेरे पास में भी
साथ में मेरे आके भगवान
आंधी तूफान से पार करेंगे
जब मेरे सामने बाघ आए तो
मै कभी डरनेवाला नहीं
बाघ को जिसने पैदा किया वोही
भगवान मुझ को पार करेंगे
नदियों का पानी सुख गया तो
कव्वे भी उसके पास न आया तो
शरीबाथ एलिया को शुद्ध किया वैसे
भगवान मुझको शुद्ध करेंगे
मै मिट्टी में मिल गया तो भी मुझे
येशु भगवान मेरे हाथ न छोड़ेंगे
हरपल मेरे साथ रहते ही येशु
इस संसार से पार करेंगे