Kishori Kuch Aisa Intezam Ho Jaye

Lyrics: Traditional Music: Vickky Agarwal किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए। जुबा पे राधा राधा राधा नाम हो जाए॥
जब गिरते हुए मैंने तेरे नाम लिया है। तो गिरने ना दिया तूने, मुझे थाम लिया है॥
तुम अपने भक्तो पे कृपा करती हो, श्री राधे। उनको अपने चरणों में जगह देती हो श्री राधे। तुम्हारे चरणों में मेरा मुकाम हो जाए॥
किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए। जुबा पे राधा राधा राधा नाम हो जाए॥
किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए।