Lyrics: Aman Joshi
Music: Aman Joshi
आंखो ने फिर से
हैं ख्वाब सजाए
बुद्धु सा दिल ये
क्यूं डगमगाए
चांद ने है शायद
आह इक भरी है
रोशनी ने फिर से
नग्मे दोहराए
अब तो बस तेरी लगन है
मीठा सा ये इक शगुन है
तेरी मेरी ही ये धुन है यार
कितनी छोटी सी हैं राते
चलने दो कुछ और बातें
थोड़ी देर ठहरो ना यार
ये तेरी मेरी बाते
ये तेरी मेरी बाते
हंसने लगा हूं मैं
क्यूं बेवजह ही यूं
शायद कोई बात है
दुनिया की भी अब तो
परवाह है किसको जो
तू मेरे साथ है
तेरा मेरा ऐसा संग है
दिल मेरा उड़ा पतंग है
सरफिरा सा इतना बेकरार
कैसा तेरा ये नशा है
सिर्फ मुझ पे ही चढ़ा है
कहते क्या इसे ही प्यार
ये तेरी मेरी बाते
ये तेरी मेरी बाते
ये तेरी मेरी बाते