Naya Jahaan

Lyrics: Alan Menken/Tim Rice Music: Alan Menken/Tim Rice आओ साथ मेरे देखें सारे नज़ारे छू लू सारे सितारे मानो दिल की तुम कभी
आँखें खोलो ज़रा देखो सारा ज़माना ख़्वाबों का है खज़ाना उड़ते चलो मेरी जान
नया जहाँ तुम देखो अपनी निगाहों से और अब तो जो भी हो, यह जान लो कि तुम ही हो मेरी जान
नया जहाँ! झिलमिल फ़िज़ा यह कहकशाँ लाखों अरमान जगे अब यूँ लगे तुम्हारे संग नए जहाँ में हूँ (तुम्हारे संग नए जहाँ में हूँ!)
एक खुमारी सी छायी यह महकती हवाएँ देखो! रास्ता दिखाएँ क्यों ना इस पल में खो जाएँ?
नया जहाँ! (देखो जान-ऐ-जहाँ) नज़ारे लाखों हैं हसीन (जी लो इस पल में रहकर) तारों का है खुमार अब बेशुमार मैं जाना चाहूँ मुड़के न कभी
(नया जहाँ!) लम्हे जादू भरे (नए अनदेखे से पहलू) ग़ैर-मुमकिन सी हैरत चाहत के जो मिले तो यूँ लगे तुम्हारे संग नए जहाँ में हूँ
नया जहाँ (नया जहाँ) जहाँ पे पल (जहाँ पे पल) हैं ख़ुशी के वफ़ा में हो तुम और मैं