Lyrics: Ashwin Srinivasan Music: Ashwin Srinivasan यूँ भी कभी हो जाता है ख़्वाबों में दिल खो जाता है तुझसे भी तो हो जाता है मुझमे भी तू खो जाता है मुझमे धड़कता है यूँ भी कभी... सोए जागे जागे सोए सोए जागे तू साथ होता है तो जग सच्चा लागे तेरा मेरा मेरा तेरा ऐसा घेरा कैसा अनोखा ये जन्मों का फेरा धुंधला जहाँ हो जाता है जब तू मेरे पास आता है फ़रिश्ते से रिश्ता है यूँ भी कभी... मारना जीना जीना मरना मर के जीना तू है तो हूँ वरना क्या मरना जीना मेरी ज़िंदगी का तू सहारा यारा तुझमें ही चमकूँगी मैं बनके तारा मुझमे नहीं तुझमें नहीं ‘हम’ में ये पल घुल जाता है जीना सिखाता है यूँ भी कभी...