Lyrics: Niket चुपके से आए वो दिलरुबा, सपने सजाए, वो दिलरुबा, बाहों में लेके, ये दुनिया दिखाए वो दिलरुबा... जाने कहाँ है वो दिलरुबा, मुझको बुलाए जो दिलरुबा, देखूँ मैं राहें, क्यूँ अब तक न आए वो दिलरुबा... दिलरुबा... दिलरुबा... होगा कोई तो मेरा भी दिलरुबा... दिलरुबा... दिलरुबा... होगा कोई तो मेरा भी दिलरुबा... दिलरुबा तू मेरी, दिलरुबा मैं तेरा, हम एक दूसरे के दिलरुबा. नोटबुक में तेरी, फ़ोटो लेके घूमूँ, होंठों से लगाऊँ दिलरुबा। पर जो चाहूँ तुझसे बोलना, लड़खड़ाए ज़ुबाँ... हाल मेरे दिल का दिलरुबा, मैं कहूँ किस तरह... ताज़ी कहानी तू दिलरुबा, ख्वाहिश पुरानी तू दिलरुबा, आने से तेरे ही, महकी ये मेरी जवानी है... दिलरुबा... रातें रूमानी तू दिलरुबा, शामें सुहानी तू दिलरुबा, फूलों पे सुबह जो ठहरे वो शबनम का पानी है दिलरुबा दिलरुबा... दिलरुबा... तू क्या है कैसे बताऊँ दिलरुबा..... दिलरुबा... दिलरुबा... तू क्या है कैसे बताऊँ दिलरुबा..... <MUSIC> खुशबू मोहोब्बत की दिलरुबा, आहट है आफ़त की, दिलरुबा, पलकों के पीछे से झाँके जो कोई शरारत वो... दिलरुबा... खुलते झरोखे सी दिलरुबा, सूरज के बोसे सी दिलरुबा आँचल उड़ाए चले वो बहारों के झोंके सी दिलरुबा दिलरुबा... दिलरुबा... तू क्या है कैसे बताऊँ दिलरुबा..... दिलरुबा... दिलरुबा... तुझे आसमाँ सा सजाऊँ सबकी नज़र से चुराऊँ..... बस तुझको अपना बनाऊँ.... दिलरुबा.... होगा कोई तो मेरा भी दिलरुबा....