Sharton Pe Tere Jee Nahi Sakta

Lyrics: Aditya Rakesh Music: Aditya Rakesh मैं आंखे मूंद कर सजदा, तेरा कर ही नही सकता मिलाकर हां में हां तेरी, कभी रह भी नही सकता ख़ुदा है तू अगर तो सुन मैं मालिक हूँ मेरे मन का मैं अपनी ज़िंदगी शर्तों पे तेरे जी नहीं सकता
ये चांदी की दीवारों से लो ख़ुद को दूर करता हूं फकीरी में फिरूँ चाहें वही मंज़ूर करता हूं परिंदा हूँ मैं पंखों का मुझे अम्बर में उड़ना है घुटन का ये महल तेरा लो नामंजूर करता हूं
वफा ईमान है मेरा लो उसे अंजाम करता हूं मैं तेरी गलतियों को भी लो अपने नाम करता हूं बुरा तुझको बता कर मैं रुस्वा कर नही सकता रहे तू पाक इसलिए लो ख़ुद को बदनाम करता हूं
मोहब्बत को मेरी रुसवा ज़रा भी और मत करना जो कहना हो मुझे कहना जहाँ में शोर मत करना भरोसा है गुनाह मेरा मुकर्रर जो सज़ा कर ले रहम आ जाए तो भी दफ़ा कमज़ोर मत करना
तुम्हारी बेवफ़ाई पर वफ़ा बेकार करता हूँ समंदर दर्द का ये भी लो फिर से पार करता हूँ बहुत नुक़सान तोले हैं मैंने दिल के तराज़ू से ये घाटा इस दफ़ा भी मैं फिर से एक बार करता हूँ