Jai Jai Siddhi Vinayak

Lyrics: Shivani Srivastava Music: Navin Tripathi/Manish Tripathi जय जय शुभदायक जय जय सिद्धिविनायक गौरिसुत लम्बोदर वक्रतुण्ड गणनायक (२)
विघ्नहर्ता सुखकर्ता.... एकदन्ता दयावंता....
तेरे नाम से हो आरम्भ जो काम सफल हो जाये (२) आने वाला हो जो कोई भी विघ्न विफल हो जाय (२)
भक्ति और विशवास के संग जो मोदक तुझे खिला जाय उसके जीवन में मोदक मीठा सा स्वाद मिला जाए
जय जय शुभदायक जय जय सिद्धिविनायक गौरिसुत लम्बोदर वक्रतुण्ड गणनायक
विघ्नहर्ता सुखकर्ता..... एकदन्ता दयावंता......
मोतीचूर के लड्डू का जो तुमको भोग लगाए (२)
वो अपने और अपनों के सारे ही रोग मिटाए (२)
दिन बुधवार को गणपति मंत्र की माला का जो जप कर ले बिना तपस्या किये ही जैसे जन्मो का वो तप कर ले
जय जय शुभदायक जय जय सिद्धिविनायक गौरिसुत लम्बोदर वक्रतुण्ड गणनायक
विघ्नहर्ता सुखकर्ता..... एकदन्ता दयावंता.....